टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी ही नहीं, बल्कि कास्ट में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। सीरियल में जहां सचिन त्यागी की एंट्री होने वाली है। वहीं अब अनुपमा में प्रेरणा की जगह भी एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जो शो में दिलचस्प मोड़ के साथ कदम रखती दिखाई देगी। अनुपमा में होने वाले इन बदलावों ने दर्शकों की उत्सुकता को भी दोगुना कर दिया है।
अनुपमा में जहां पहले प्रेरणा का किरदार भावना अजवानी अदा कर रही थीं। वहीं अब रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में प्रेरणा की जगह एक्ट्रेस निधी शेट्टी कदम रखेंगी। निधी शेट्टी को आखिरी बार इशिका शाही की वेब सीरीज जब जोडियेक्स मेट में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने जिया का किरदार अदा किया था। वहीं अब निधी शेट्टी प्रेरणा बनकर अनुपमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक शो से भावना अजवानी के जाने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर निधी शेट्टी ने भी अनुपमा में एंट्री को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।
रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में सचिन त्यागी तो कदम रख ही रहे हैं। वहीं उनके साथ-साथ सीरियल में 3 इडियट्स फेम दुष्यंत वाघ भी कदम रखते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो वह शो में सचिन त्यागी के साथ नजर आएंगे। हालांकि दुष्यंत वाघ के किरदार से पर्दा उठना अभी बाकी है। बता दें कि लीप के बाद अनुपमा गोवा में अपने नए सफर की शुरुआत करेगी। वहीं दूसरी ओर कोठारी परिवार में सत्ता पराग की जगह गौतम के हाथ में चली जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ये कहानी आगे चलकर क्या मोड़ लेगी।
भावना अजवानी की जगह अब निधी शेट्टी बनेगी प्रेरणा, प्रेम पर डोरे डाल छीनेगी राही का पति

