फिल्म पेड्डी में मृणाल ठाकुर का कैमियो? राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ करेंगी डांस नंबर
राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा को बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ने जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर इस फिल्म में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि वह एक डांस नंबर में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउसंमेंट नहीं की गई है।
पेड्डी का एक्शन टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। खबरों के मुताबिक, यह टीजर 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन के मौके पर सामने आ सकता है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। यह फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक क्रिकेट टूर्नामेंट की कहानी दिखाएगी।
बुची बाबू सना के ने निर्देशन में बनी इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू और ईशान सक्सेना ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। हाल ही में इसका गाना राय राय रा रा रिलीज हुआ, जिसमें राम चरण का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार फिल्म गेम चेंजर में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने एक ईमानदार आईएएस अधिकारी का किरदार निभाया था। वहीं, आने वाले समय में राम चरण एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसका टेंटेटिव नाम आरसी 17 बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे।
वहीं मृणाल ठाकुर जल्द ही अदिवी शेष के साथ फिल्म डकैत में नजर आएंगी। शेनिल देव के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।
पेद्दी के डांस नंबर में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ होगा कैमियो

