कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने करोड़ों खाताधारकों की सुविधा के लिए पिछले साल ईपीएफओ 3.0 की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य रिटायरमेंट फंड बॉडी के डिजिटल सिस्टम को पूरी तरह से आधुनिक और आसान बनाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2026 के मध्य तक यह नया सिस्टम पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इसके तहत पीएफ खाताधारकों को कई बेहतरीन और परेशानी मुक्त सुविधाएं मिलने जा रही हैं, जिनमें से सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित सुविधा यूपीआई और एटीएम के जरिए पीएफ फंड की निकासी करना है।
ईपीएफओ 3.0 से खत्म होंगे दफ्तरों के चक्कर, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
ईपीएफओ 3.0 के तहत कई क्रांतिकारी बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें प्रोविडेंट फंड तक कर्मचारियों की आसान पहुंच, ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और कर्मचारी की पसंद के बैंक खाते में बिना किसी अड़चन के पैसा ट्रांसफर करना शामिल है। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब सदस्य अपना पीएफ बैलेंस सीधे यूपीआई पर देख सकेंगे और एटीएम व यूपीआई का इस्तेमाल करके तुरंत पैसा निकाल भी सकेंगे। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारियों को अपना ही पैसा निकालने के लिए बैंकों या ईपीएफओ कार्यालयों की लंबी लाइनों में लगने और चक्कर काटने से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
जानिए एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे कितनी रकम
इस नई सुविधा के तहत निकासी की कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं। ईपीएफओ यूपीआई या एटीएम के जरिए पीएफ बैलेंस निकालने की अधिकतम सीमा खाते में जमा कुल रकम के 50 प्रतिशत तक तय कर सकता है। यह नियम इसलिए बनाया जा रहा है ताकि कर्मचारियों के खाते में भविष्य की जरूरतों और रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त बचत बनी रहे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए विशेष एटीएम कार्ड भी जारी कर सकता है, जो सीधे उनके पीएफ खाते से लिंक होंगे।
नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें
एटीएम और यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा आसानी से निकालने के लिए खाताधारकों को केवाईसी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण शर्तें पूरी करनी होंगी। सबसे पहली शर्त यह है कि सदस्य के पास एक एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (्रहृ) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए और यूएएन का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी (ढ्ढस्नस्ष्ट) कोड के साथ लिंक होना बहुत जरूरी है। इस पूरी प्रक्रिया को बिना किसी परेशानी के लागू करने के लिए ईपीएफओ ने 32 सरकारी और निजी बैंकों के साथ अहम समझौता भी किया है, ताकि कंपनियां सीधे बैंकों में पीएफ का पैसा जमा कर सकें और दावों के निपटारे में लगने वाले समय को कम किया जा सके।
नौकरीपेशा लोगों के लिए गुड न्यूज, अब चुटकियों में यूपीआई और एटीएम से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानें नए नियम

