इस्लामाबाद के जिस सेरेना होटल में हुई अमेरिका-ईरान की बैठक, उसका बिल नहीं चुका पाई सरकार

इस्लामाबाद। कर्ज के बोझ से दबे पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी किरकिरी कराई है। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद के जिस सेरेना होटल में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता कराई थी, अभी तक उसका बिल नहीं चुकाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल का बिल होटल के मालिक को चुकाना पड़ा है। होटल के मालिक आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क से जुड़े हैं।
सेरेना होटल इस्लामाबाद का 5 सितारा होटल है। इसका उद्घाटन 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशऱर्फ ने किया था। होटल का मालिकाना हक आगा खान फंड ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट के पास और संचालन सहायक कंपनी टूरिज्म प्रमोशन सर्विस करती है। होटल में प्रति-रात का डीलक्स रूम का किराया करीब 13 हजार रुपये और एग्जीक्यूटिव रूम का किराया 23 हजार रुपये तक है। प्रेसिडेंशियल सुइट करीब 93 हजार रुपये प्रति-रात है। होटल के आसपास मार्गल्ला हिल्स और रावल झील है।
पाकिस्तान ने मध्यस्थता के तहत 10 से 12 अप्रैल के बीच ‘इस्लामाबाद वार्ता’ के रूप में अमेरिका और ईरान के प्रमुख नेताओं और प्रतिनिधिमंडल को शांति वार्ता के लिए बुलाया था। इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु संवर्धन को लेकर कोई सहमति नहीं बनी और बातचीत विफल हो गई। अब अगले दौर की वार्ता की योजना बन रही है। हालांकि, वार्ता को इस्लामाबाद या जिनेवा में करने की योजना है। अभी इस पर मुहर नहीं लगी है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular