हसीना के प्रत्यर्पण का मामला: कानूनी प्रक्रिया जारी, नई सरकार के साथ रिश्तों पर रहेगा जोर: रणधीर जायसवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भविष्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच, भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि उनके प्रत्यर्पण से जुड़ी एक याचिका पर विचार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हसीना के प्रत्यर्पण से जुड़ी याचिका की समीक्षा की जा रही है। यह हमारी न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं का हिस्सा है।’
उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले में सभी संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक संवाद जारी रखेंगे और मौजूदा घटनाक्रमों पर हमारी पैनी नजर बनी हुई है।’ MEA प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रचनात्मक जुड़ाव की इच्छा जताई है। भारत का लक्ष्य पड़ोसी देश के साथ आपसी रिश्तों की गहराई को और बढ़ाना है। दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि प्रासंगिक द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से इस साझेदारी को और सुदृढ़ करने के प्रस्तावों पर काम किया जाएगा।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular