थलापति विजय जन नायकन की रिलीज डेट हुई कंफर्म, 8 मई को दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायन आखिरकार अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सेंसर बोर्ड के साथ लंबी कंट्रोवर्सी के बाद इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा 8 मई 2026 को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। नई रिलीज डेट की घोषणा ऑफिशियल तौर पर जल्द ही की जाएगी।
केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी जन नायकन कुछ दिनों पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ना कंफर्म माना जा रहा है। हालांकि, थलापति विजय की स्टार पावर इतनी मजबूत है कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है।
इसके अलावा जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, जो शुरुआती दिनों में इसकी कमाई को और बढ़ा सकती है। चाहे फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन कैसा भी क्यों ना हो। अगर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है, तो ये तमिलनाडु में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
इस फिल्म को तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद रिलीज किया जाएगा। विजय और उनकी पार्टी को चुनाव में क्या परिणाम मिलता है, ये भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को इफेक्ट कर सकता है।
बता दें जन नायकन का निर्देशन एच।वनोथ ने किया है। इस फिल्म में विजय एक एक्स पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ सकते हैं। वहीं, बॉबी देओल फिल्म में विलेन के कैरेक्टर में दिखाई देंगे। वहीं, पूजा हेगड़े इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी।
इसके अलावा फिल्म में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और प्रियामणि जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।पहले ये फिल्म पोंगल 2026 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन, सेंसर से जुड़े मुद्दों की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। जबकि दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular