फिल्म डीसी 7 अगस्त को रिलीज हुई. फैंस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ. वामिका और लोकेश की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिन में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 6.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म को 3,549 शोज मिले. फिल्म को 35.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी में 40 लाख कमाए. वहीं तमिल भाषा में 4.55 करोड़ की कमाई की. तेलुगू में फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 3,504 शोज मिले. वहीं फिल्म को 24.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
वहीं फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 3 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ग्रॉस 5.25 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 17.99 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म को अरुण माथेस्वरन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज लीड रोल में हैं. एक्टर के तौर पर ये उनका डेब्यू है. डेब्यू फिल्म से वो छा गए हैं. डीसी की कहानी फिल्म देवदास की तर्ज पर है. ये रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में लोकेश देवदास और वामिका चंद्रा के रोल में हैं. फिल्म में कस्तूरी राजा सेंदूरन के रोल में हैं. वहीं थलाइवासल विजय अरासू के रोल में हैं.
लोकेश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 2016 में उन्होंने डायरेक्टर-राइटर के तौर पर जर्नी की शुरुआत की थी. उन्होंने 2016 में फिल्म अवियल को डायरेक्ट किया था. फिर उन्होंने 2017 में फिल्म मानगरम को डायरेक्ट किया. 2019 में उनकी फिल्म कैथी आई. 2021 में उन्होंने मास्टर, 2022 में विक्रम, 2023 में माइकल, लियो, फाइट क्लब फिल्में डायरेक्ट की. 2025 में उनकी कुली आई. 2026 में फिल्म 29 आई, इसे उन्होंने प्रोड्यूस किया.
उनकी एक्टिंग की बात करें तो फिल्म मास्टर में उन्होंने कैमियो किया. इसके अलावा वो सिंगापुर सैलून, कट्टलन और जन नायकन में कैमियो रोल में दिखें. अब 2026 में लीड रोल में फिल्म डीसी से डेब्यू किया.
वहीं एक्ट्रेस वामिका गब्बी की बात करें तो उन्होंने फिल्म जब वी मेट से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल, बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया. 2013 में उन्होंने फिल्म सिक्सटीन से लीड के तौर पर डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने पंजाब, तेलुगू, मलयालम,तमिल, तेलुगू फिल्मों में काम किया. अब वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो रही हैं. उनके पास कई सारी बड़ी फिल्में हैं.

