लेटेस्ट न्यूज़
17 Aug 2026, Mon

रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सुर्खियों से दूर रखने वाले इस स्टार कपल की शादी की पहली तस्वीरें अब फैशन मैगजीन ङ्कशद्दह्वद्ग के जरिए सामने आई हैं। तस्वीरों में शादी के बेहद निजी और खास पलों की झलक देखने को मिली है।
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर पर बेहद सादगीपूर्ण समारोह में शादी की। खास बात यह रही कि शादी की तारीख दोनों की पहली मुलाकात की 10वीं सालगिरह भी थी। दोनों की पहली मुलाकात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां उस समय जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं।
कभी भव्य शादी का सपना देखती थीं जॉर्जिना
जॉर्जिना ने ङ्कशद्दह्वद्ग को दिए इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उन्होंने अपनी शादी को बेहद भव्य अंदाज में करने का सपना देखा था। वह बड़े महल, शानदार बग्घी, लंबी शादी की पोशाक और हीरों से सजे मुकुट की कल्पना करती थीं।
हालांकि, समय के साथ उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं। जॉर्जिना के मुताबिक अब वह अपने पार्टनर और बच्चों के साथ घर में ही एक निजी और अंतरंग समारोह चाहती थीं। उनका मानना है कि आलीशान घर, द्वीप, घोड़े और महंगी कारें उनके जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन परिवार के साथ निजी समय उनके लिए कहीं अधिक खास और दुर्लभ है।
पांचों बच्चे बने शादी के गवाह
शादी समारोह बेहद छोटा रखा गया था। 11 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस समारोह में रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांचों बच्चे मौजूद रहे। इसके अलावा केवल चार करीबी गवाहों को आमंत्रित किया गया था।
इनमें रोनाल्डो के लंबे समय से दोस्त मिगुएल पैशो, जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज तथा उनके दोस्त जोस रोड्रिगेज सांगिल और मोनिका गोंजालेज मार्टिनेज शामिल थे। शादी की पुष्टि खुद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अंगूठियां पहने हुए दोनों की तस्वीर साझा कर की थी।
तस्वीरों में दिखा खास अंदाज
प्रसिद्ध फोटोग्राफर जुएर्गेन टेलर ने शादी समारोह और उससे जुड़े खास पलों को कैमरे में कैद किया। सामने आई तस्वीरों में रोनाल्डो हल्के रंग के सूट और सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि जॉर्जिना ने सफेद स्कर्ट-जैकेट और मैचिंग शर्ट पहनी है।
शादी के बाद दोनों ने एक धार्मिक समारोह में भी हिस्सा लिया, जहां उनके रिश्ते को आशीर्वाद दिया गया। ङ्कशद्दह्वद्ग की तस्वीरों में जॉर्जिना अपने बच्चों के साथ भी दिखाई दे रही हैं। वहीं, पूल के किनारे चोपार्ड ज्वेलरी के साथ उनके ग्लैमरस अंदाज और शानदार जूता संग्रह की झलक भी देखने को मिली।
रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी ने एक बार फिर साबित किया कि दुनिया की चकाचौंध से दूर रहकर भी बेहद खास और यादगार अंदाज में जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण पलों को मनाया जा सकता है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।