लेटेस्ट न्यूज़
17 Oct 2024, Thu

‘टीवी पर दिखने के लिए संसद में हल्ला गुल्ला करता है विपक्ष’, भारत मंडपम में जमकर बरसे किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, एजेंसी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में हंगामे पर चिंता जताते हुए कहा कि टीवी पर दिखने की चाहत में संसद में हल्ला गुल्ला हो रहा है। यह ठीक नहीं है। यही स्थिति समाज की भी है। वर्तमान में देश के सच्चे हीरो की जगह पर विपरित रूप से प्रभावित कर लोकप्रियता पाने वाले इंफ्लुएंसर के लाखों फालोवर्स हैं। सोचने वाली बात है कि हमारे हीरो कौन हों।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू भारत मंडपम में आयोजित संत ईश्वर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजनीति के गिरते स्तर का जिक्र करते हुए कहा कि आज अच्छे काम से वोट प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्योंकि समाज में अच्छे काम को मानने वाले भी कम रह गए हैं। समारोह में कला, साहित्य, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे 17 गुमनाम साधकों के साथ ही कवि कुमार विश्वास को सम्मानित
किया गया।
सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संत ईश्वर जैसे कार्यक्रम का सहभागी होना सौभाग्य की बात है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सेवा साधकों का सम्मान के इस अभियान से प्रारंभ से मेरा जुड़ाव रहा है, संत ईश्वर के प्रयासों को राम की सबरी, कृष्ण के सुदामा के साथ जोड़ते हुए भारतीय धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत की संस्कृति के सेवा भाव को जीवंत रखने का अनूठा और सफल प्रयोग किया है।
देश में धर्म राजधर्म से ऊपर- कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास ने कहा कि जिस देश में धर्म राजधर्म से ऊपर होता है, वो देश सर्वश्रेष्ठ होता है, जिसका उदाहरण देश की संसद में संगोल का प्रतिष्ठित होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *