NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू कश्मीर-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में की छापेमारी, आतंकी फंडिंग को लेकर हुई कार्रवाई

नई दिल्ली।  आतंकी फंडिंग को लेकर एनआईए ने बड़ा एक्शन लिया है। जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में एनआईए ने रेड की है। एनआईए ने आतंकी फंडिंग के खिलाफ एक्शन लेते हुए कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने छापेमारी के बाद 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। महाराष्ट्र के जालना जिले से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 1 व्यक्ति को छत्रपति संभाजी नगर से और 1 को व्यक्ति को मालेगाव से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक चारों के लिंक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी एनआईए ने रेड की है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम में भी एनआईए की छापेमारी चल रही है। जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन की टेरर फंडिंग को लेकर इस रेड को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें महाराष्ट्र में नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जहां एक तरफ चुनाव इतने नजदीक है। वहीं, दूसरी तरफ देश विरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग का मामला सामने आ रहा है। इसी के चलते एनआईए एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular