भारतीय सीमा में बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवान पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक घुसपैठिया ढेर

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय सीमा में घुसे बांग्लादेश के तस्करों ने एक बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया। इसके बाद जब सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, तो एक घुसपैठिया ढेर हो गया। बताया गया कि बांग्लादेशी तस्करों ने त्रिपुरा के सलपोकर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। अधिकारियों के मुताबिक धारदार हथियारों से लैस बांग्लादेशी तस्कर भारत में प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी करना चाहते थे।

समूह में कुल 12 से 15 तस्कर शामिल थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान ने तस्करों को देखा तो अन्य जवानों को बुलाया। तभी एक जवान पर तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों ने बीएसएफ जवान को घेरकर उस पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया और उसे पकड़ लिया। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए जवान ने अपने सर्विस हथियार से दो राउंड फायरिंग की और इसके बाद अन्य बदमाश बांग्लादेश भाग गए। बताया गया कि इलाके की जांच करने पर एक बांग्लादेशी तस्कर मृत पाया गया। हाथापाई में बीएसएफ जवान की राइफल का बट क्षतिग्रस्त हो गया और उनके बाये हाथ पर कट, गर्दन पर चोट और अंदरूनी चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular