ट्रंप घटाएंगे बिजली के दाम, केजरीवाल बोले- अमेरिका पहुंच गई दिल्ली की फ्री रेवड़ी

नई दिल्ली। अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर के साथ तैयारी कर रही 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप की वापसी होगी या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की कमान कमला हैरिस के हाथ में होगी, यह देखने वाली बात होगी। इस बीच भारत की तरह वहां (अमेरिका) भी जनता से लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं।
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह बिजली के दाम घटाएंगे। उनके इस बयान पर आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए केजरीवाल ने कहा है कि ट्रंप ने बिजली के दाम 50 प्रतिशत तक कम करने की घोषणा की है। दिल्ली की फ्री रेवड़ी अमेरिका पहुंच गई।
50 फीसदी तक घटाएंगे बिजली के दाम- ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की है कि वह बिजली के दाम घटाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं 12 महीने के अंदर एनर्जी और बिजली के दाम 50 फीसदी घटा देंगे। हम अपनी बिजली क्षमता को तेजी से दोगुना करेंगे। इससे मुद्रास्फीति कम हो जाएगी। अमेरिका और मिशिगन कारखाने बनाने के लिए पृथ्वी पर सबसे अच्छी जगह बन जाएंगे।
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति का चुनाव
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर 2024 को वोट डाले जाएंगे। टक्कर दो प्रमुख पार्टियों रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच है। 20 जनवरी 2025 को नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से इस बार भी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप उम्मीदवार हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular