यूपी में एक और एनकाउंटर, मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, इंस्पेक्टर और सिपाही घायल

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है।
मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्या दातर लूट, डकैती और गैंगस्टर के मामले थे। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्म समर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular