सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय के नाम उपलब्धि, नौसेना में चिकत्सा सेवाओं की महानिदेशक का पद ग्रहण किया

नई दिल्ली। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने सोमवार को नौसेना में चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएमएस) का पद संभाला। प्रतिष्ठित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) पुणे की पढ़ीं सहाय इससे पहले सेना के चिकित्सा कोर में कर्नल कमांडेंट पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अफसर रह चुकी हैं।
नौसेना ने अपने बयान में बताया कि नौसेना में डीजीएमएस का पद लेने से पहले वह एएमएसी सेंटर और कॉलेज में पहली महिला कमांडेंट के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। वह 30 दिसंबर 1986 को सेना के चिकित्सा कोर में कमीशन हुई थीं।
नौसेना ने कहा कि कविता सहाय ने पैथोलॉजी और ओंकोपैथालॉजी में एम्स के जरिए विशेषज्ञता हासिल की है। वह आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च और रेफरल (एचआरआर) और बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट (बीएचडीसी) में लैब साइंसेज की प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह पुणे में एएफएमसी में पैथोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर भी रह चुकी हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular