आखिर क्यों बढ़ रही मकानों की डिमांड? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

क्या आपको भी अपना घर खरीदना है? लेकिन महंगी कीमतों के चलते खरीद नहीं पा रहे? क्या आपको पता है कि देश में घरों या मकानों की इतनी डिमांड क्यों बढ़ रही है? इसे लेकर एक सर्वे में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं।
ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल मैजिकब्रिक्स ने घर खरीदने के इच्छुक 2100 से अधिक ग्राहकों के बीच एक सर्वे किया। इसके आधार पर उसने ‘हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स’ तैयार किया है, जिसमें प्रॉपर्टी की बढ़ती डिमांड के पीछे के कारणों का पता चला है।
इस वजह से बढ़ रही प्रॉपर्टी की डिमांड
हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स के मुताबिक प्रॉपर्टी की कीमतों में कैपिटल एप्रिसिऐशन (निवेश पर बेहतर रिटर्न) होने की उम्मीद के चलते लोगों के बीच प्रॉपर्टी खरीदने का रुझान बढ़ा है। इस वजह से प्रॉपर्टी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वहीं रेजिडेंशियल इलाकों में रेंटल यील्ड पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है, इसलिए भी लोग अब रहने के लिए घर खरीदने के बजाय सिर्फ रेंटल इनकम या निवेश के लिए भी प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं और इसलिए इसकी डिमांड बढ़ रही है। मैजिकब्रिक्स का हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स अप्रैल में 149 पॉइंट पर था, सितंबर में यानी 6 महीने के अंदर ये बढ़कर 155 पॉइंट पर पहुंच चुका है।
लग्जरी प्रॉपर्टीज के दाम में हुई इतनी बढ़ोतरी
इस सर्वे में इस बात की पुष्टि हुई है कि घर खरीदारों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है। वहीं लग्जरी सेगमेंट में निवेश बढ़ा है। इस सेगमेंट में प्रॉपर्टी की कीमतें अब 3।5 करोड़ रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक हो गई हैं। हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स में इस कैटेगरी का स्कोर अब 162 पॉइंट तक पहुंच गया है, यानी ये ओवरऑल इंडेक्स के मुकाबले लग्जरी सेगमेंट के बायर्स का सेंटीमेंट ज्यादा मजबूत है।
शहरों के हिसाब से निवेशकों का सबसे मजबूत सेंटीमेंट नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों में है। जबकि इसके बाद गुरुग्राम, अहमदाबाद और हैदराबाद का स्थान है। इसी में दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई जैसे शहर इन नए उभरते शहरों से पीछे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular