Blinkit ने शुरू की नई सुविधा, यूजर्स अब ईएमआई पर खरीद सकते हैं सामान

नई दिल्ली। जोमैटो के स्वामित्व वाली क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने अपने ग्राहकों के लिए ईएमआई की सुविधा शुरू की है।ब्लिंकिट में मिलने वाली इस नई सुविधा के बारे में ब्लिंकिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलबिंदर ढींडसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी है।ढींडसा ने कहा कि यह पहल ग्राहकों को समय के साथ भुगतान करने और खर्चों को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए डिजाइन की गई है।
ब्लिंकिट पर ईएमआई फीचर का लाभ 2,999 रुपये से अधिक के सभी ऑर्डर पर लागू होगा। हालांकि, सोने और चांदी के सिक्कों को इस फीचर का उपयोग करके नहीं खरीदा जा सकेगा।ढींडसा ने कहा है कि इससे ग्राहकों को बेहतर वित्तीय योजना बनाने में मदद मिलेगी। यह कदम उस समय उठाया गया है जब क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सस्ती सेवाएं देकर ग्राहकों को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।इस फीचर से ब्लिंकिट की तरफ अधिक ग्राहक आकर्षित होंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular