शिवसेना-यूबीटी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची,15 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उद्दव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। शिवसेना की दूसरी लिस्ट में भायखला से मनोज जामसुतकर को टिकट दिया गया है। वहीं, शिवडी से अजय चौधरी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, संदेश पारकर कणकवली सीट से तो वडाला से श्रद्धा जाधव चुनाव लड़ रही हैं।
इससे पहले शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से प्रत्याशियों की पहली सूची में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। इस सूची में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को वर्ली से प्रत्याशी बनाया गया है।
संजय राउत के भाई पर फिर से पार्टी ने जताया भरोसा
पहली सूची में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के भाई और विक्रोली से मौजूदा पार्टी के विधायक सुनील राउत को फिर से विक्रोली से ही प्रत्याशी बनाया था। वहीं पार्टी ने उस्मानाबाद से पार्टी के विधायक कैलास पाटिल को इस बार धाराशिव विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
पहली सूची में इन्हें मिला था मौका
इससे पहले 23 अक्तूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से भी 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। शिवसेना उद्धव गुट की पहली सूची में उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा से टिकट मिला। वहीं माहिम से महेश सावंत और ठाणे विधानसभा सीट से राजन विचारे को प्रत्याशी बनाया गया। जबकि रत्नागिरि विधानसभा सीट से सुरेश नाथ माने को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।
सीएम एकनाथ शिंदे को टक्कर देंगे केदार दीघे
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे ने अपनी पहली सूची में महाराष्ट्र के मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कोपरी – पचपखड़ी विधानसभा सीट से केदार दीघे से प्रत्याशी बनाया गया। वहीं पार्टी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ महेश सावंत को उम्मीदवार बनाया।
संजय राउत के भाई पर फिर से पार्टी ने जताया भरोसा
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के भाई और विक्रोली से मौजूदा पार्टी के विधायक सुनील राउत को फिर से विक्रोली से ही प्रत्याशी बनाया गया। वहीं पार्टी ने उस्मानाबाद से पार्टी के विधायक कैलास पाटिल को इस बार धाराशिव विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular