रोहतक-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट के बाद लगी आग, चार यात्री घायल

नई दिल्ली। रोहतक-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट होने से चार यात्री घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चारों घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। उनके साथ दिल्ली से आई फोरेंसिक टीम भी है, ताकि विस्फोट कैसे हुआ, इस बारे में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
उन्होंने बताया कि विस्फोट रोहतक स्टेशन से ट्रेन के खुलने के तुरंत बाद सांपला स्टेशन के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हुए विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विस्फोट की वजह प्लास्टिक बैग में बड़ी मात्रा में सल्फर और पोटाश हो सकता है, जिसे एक यात्री ले जा रहा था, जो गलती से आग पकड़ गया और ट्रेन के अंदर विस्फोट हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और ट्रेन के अंदर विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular