प्रो.द्विवेदी ने आशुतोष मिश्र को भेजा मानहानि का नोटिस

भोपाल । चंडीगढ़ के श्री आशुतोष मिश्रा को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने मीडिया में मिथ्या मानहानिकारक प्रसारण के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।
प्रो.द्विवेदी ने अपने अधिवक्ता प्रमोद सक्सेना के माध्यम से भेजे गए नोटिस में श्री मिश्रा को मीडिया में मिथ्या एवं मानहानि कारित करने वाले कतिपय सूचनाओं का सात दिन के अंदर खंडन करने की चेतावनी जारी की है।
समाचार पत्रों में मिथ्या एवं झूठी खबरों के खंडन ना होने की स्थिति में प्रो.संजय द्विवेदी ने मानहानि का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की भी चेतावनी भी दी है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के श्री आशुतोष मिश्रा पिछले लंबे समय से प्रोफेसर द्विवेदी के विरुद्ध विभिन्न मीडिया चैनलों – पत्रों में मिथ्या एवं झूठी खबरों को प्रसारित करने का कार्य करते रहे हैं और न्यायालयों में मुकदमा चलाते रहे हैं, जिसमें कई सारे मामले खारिज हो चुके हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular