उपचुनाव के प्रचार में बहन प्रियंका के साथ जुटे राहुल, वायनाड को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने का वादा

नई दिल्ली। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हैं और आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रचार अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान वादा किया कि वह वायनाड को दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाएंगे।
बता दें, कांग्रेस महासचिव वाड्रा उपचुनाव में यूडीएफ की उम्मीदवार हैं। राहुल ने अपनी बहन के साथ सुल्तान बाथरी में अजम्पशन जंक्शन से चुनगम जंक्शन तक रोड शो किया। उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘चुनौती के तौर पर मैं वायनाड को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाने में उनकी (प्रियंका गांधी) मदद करूंगा।’
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें सिखाया कि राजनीति में प्रेम शब्द का बड़ा स्थान है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन वायनाड के लोगों ने मुझे सिखाया कि इस शब्द की राजनीति में गहरी जगह है।’
सड़क के दोनों ओर दिखी लोगों की भारी भीड़
गौरतलब है, जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली निकाली तो सुल्तान बाथरी में अजम्पशन जंक्शन से चुंगम जंक्शन तक सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें, रायबरेली की सीट पर चुनाव जीतने के बाद राहुल ने वायनाड की सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद अब इस सीट पर वाड्रा को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular