न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम योगी, जताई संवेदना

मुलाकात के दौरान सीएम ने मालवीय जी के योगदान को किया याद

प्रयागराज। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दिवंगत कुलाधिपति जस्टिस (सेवानिवृत्त) गिरिधर मालवीय के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गिरधर मालवीय के योगदान को देश के लिए उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व को भी याद किया।

उल्लेखनीय है कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रहे गिरिधर मालवीय का गत दिनों प्रयागराज में बीमारी के बाद निधन हो गया था। मालवीय के परिजनों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular