अपराधियों ने यूपी में कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज में बड़े-से-बड़े हाथ साफ कर रहे हैं और छोटे भी कम नहीं हैं। वो भी हाथ साफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
अपराधियों ने भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के बैग में हाथ डालकर सब कुछ खाली कर दिया है। अखिलेश यादव प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कस रहे थे। कन्नौज में एक महिला अपनी बहन की शादी से लौट रही थी कि रास्ते में नकाबपोश महिलाओं ने उसके बैग से जेवरात पार कर दिए। अखिलेश ने इसी घटना को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular