दिल्ली में सांस पर संकट बरकरार, एक्यूआई 300 पार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों को मंगलवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा। लोगों में सांस लेने की समस्या, आंखों में जलन की शिकायत भी देखने को मिली है। हालांकि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली सरकार के द्वारा एंटी स्मॉग गन चलाई जा रही हैं। जिससे डस्ट प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके अलावा प्रदूषण को कम करने के लिए कई चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार 3 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 274 अंक बना हुआ है।
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 255, गुरुग्राम में 222, गाजियाबाद में 181, ग्रेटर नोएडा में 195 और नोएडा में 162 अंक बना हुआ है।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई 300 से लेकर 400 के बीच दर्ज किया गया है। बवाना में 305, जहांगीरपुरी में 307, मुंडका में 325, नेहरू नगर में 304, आरके पुरम में 303, रोहिणी में 302, शादीपुर में 342, सिरी फोर्ट में 306 बना हुआ है।
वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में एक्यूआई का स्तर 200 से ऊपर 300 के बीच रहा है। अलीपुर में 272, आनंद विहार में 293, अशोक विहार में 285, चांदनी चौक में 249, मथुरा रोड में 235, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 293, डीटीयू में 265, द्वारका सेक्टर 8 में 299, आईजीआई एयरपोर्ट में 257, दिलशाद गार्डन में 262,आईटीओ में 235, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 250, लोधी रोड में 232, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 271, मंदिर मार्ग में 262, नजफगढ़ में 237, नरेला में 260, नॉर्थ कैंपस डीयू में 261, द्वारका में 252, ओखला फेस 2 में 278, पटपडग़ंज में 271, पंजाबी बाग में 252, पूषा में 248, सोनिया विहार में 289, श्री अरविंदो मार्ग में 238 दर्ज किया गया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular