भाजपा को फिर बड़ा झटका, बड़े नेता प्रवेश रत्न आप में शामिल, केजरीवाल के कामों से थे प्रभावित

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। एक बार फिर भाजपा को दिल्ली में आप ने बड़ा झटका दिया है। अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर जाटव समाज के बड़े नेता प्रवेश रत्न आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आप के बड़े नेता मनीष सिसोदिया ने प्रवेश रत्न के आप में शामिल होने पर कहा कि समस्त जाटव समाज आम आदमी पार्टी के साथ है। आप सरकार के कामों से जाटव, दलित और एससी समाज के परिवारों को काफी लाभ हुआ है। उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। आज अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर भाजपा नेता प्रवेश रत्न आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मैं उनका स्वागत करता हूं।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद प्रवेश रत्न ने कहा कि केजरीवाल की छह रेवड़ियों से जाटव समाज को लाभ हुआ है। दिल्ली में आप सरकार शिक्षा समेत तमाम चीजों को लेकर शानदार काम कर रही है। मैं अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। केजरीवाल की 6 रेवड़ियों से जाटव और ग़रीब समाज की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। इसे और आगे बढ़ाने को लेकर हम मिलकर काम करेंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular