गीता जयंती पर श्लोकों का हुआ पाठ व हवन पूजन, श्रीमद भगवत गीता वितरित करेगा इस्कॉन

लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा गीता जयंती एवं मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा भक्तो के संग गीता हवन यज्ञ किया गया। जिसमे शहर भर से शामिल हुए गणमान्य भक्तो के संग श्रीमद भगवत गीता के 18 अध्याय के 700 श्लोकों का उत्साहपूर्वक पाठ करते हुए यज्ञ में आहुतियाँ प्रदान की गयी। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा महा आरती कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

यज्ञ एवं आरती के उपरान्त श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु ने गीता जयंती का महातम्य बतलाया कि बुधवार को मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद भगवतगीता पर उपदेश दिया था। जो 18 अध्याय के 700 श्लोकों में पूर्ण हुआ। जिससे अर्जुन भय एवं संशय से मुक्त होकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति पूर्ण शरणागति के साथ धर्म युद्ध के लिए तत्पर हुए । साथ ही साथ प्रभुजी ने बताया कि आज गीता जयंती के पावन पर्व पर विश्व भर मे इस्कॉन के भक्त श्रीमद भगवतगीता के 700 श्लोको का उच्चारण करते हैं एवं गीता मैराथन आंदोलन के अंतर्गत विश्व भर मे इस्कॉन के भक्त श्रीमद भगवतगीता का वितरण कर गीता सन्देश का प्रचार-प्रसार करते हैं 

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular