असद सरकार के पत्रकारों की आफत, विद्रोही सरकार करेगी कार्रवाई

सीरिया। बशर अल असद के देश छोड़ने के बाद सीरिया की नई आंतरिक सरकार ने देश की कमान संभाल ली है। विद्रोहियों की ओर से चलने वाले सूचना मंत्रालय ने शुक्रवार को ऐलान किया कि असद सरकार के समय के युद्ध पत्रकारों पर कार्रवाई की जाएगा। टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा गया है। “सभी युद्ध पत्रकार, जो युद्ध के दौरान असद शासन के लिए काम करते थे और जिन्होंने सीरियाई लोगों के खिलाफ उसके अपराधों के प्रचार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया था, उन्हें आंतरिक न्याय के तहत उचित सजा मिलेगी।”

13 साल से जारी युद्ध को खत्म करते हुए विद्रोहियों बल आंतरिक सरकार में सरकारी सेना के तौर पर काम कर रहे हैं। सीरियाई अखबार अल-वतन ने सोमवार को छापा कि विद्रोहियों की जनरल कमांड ने सीरियाई सरकारी मीडिया के कर्मचारियों के उत्पीड़न पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ विद्रोही की तरफ से अल्पसंख्यकों को साथ लेकर तलने की भी बात कही गई है।
इसके अलावा आंतरिक सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों से अपने काम पर वापस लौटने की अपील की है। ताकि उन्हें उनकी सुरक्षा और संरक्षण का आश्वासन दिया जा सके। सीरिया में विद्रोहियों ने मोहम्मद अल-बशीर को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वह मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री रहेंगे, उन्होंने अपने पहले भाषण में नया सीरिया बनाने का वादा किया है और इस विकास में सभी सीरियाई लोगों से साथ आने की अपील की है।
6 महीने में तैयार होगा नया संविधान
सीरियाई राष्ट्रीय गठबंधन के अध्यक्ष हादी अल-बहरा ने प्रस्ताव दिया कि सीरिया को छह महीने के भीतर एक नया संविधान तैयार करना चाहिए, जिसमें नए ढांचे के तहत पहले चुनाव के लिए जनमत संग्रह की नींव रखी जाएगी। अल-बहरा ने कहा, “संविधान में कहा जाएगा कि क्या हम संसदीय प्रणाली, राष्ट्रपति प्रणाली या मिश्रित प्रणाली अपनाएंगे? और इसके आधार पर चुनाव होंगे और लोग अपना नेता चुनेंगे।”

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular