‘राहुल के चलते भाजपा संविधान की बात कर रही’, आरोप पर भाजपा का पलटवार- गांधी परिवार इसकी तबाही चाहता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए अपने भाषण में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। अब प्रधानमंत्री के भाषण पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टोलरेंस की नीति है। इसे लेकर जब शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘उन्हें (पीएम मोदी) अजित पवार को पार्टी से हटाना चाहिए..एकनाथ शिंदे, सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं। उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए कि वे कितने भ्रष्ट नेताओं से घिरे हुए हैं। वे अदाणी को झेल रहे हैं और वे जीरो टोलेरेंस की बात कर रहे हैं! प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो कभी नहीं करते।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular