‘Pushpa 2’: 1100 करोड़ का आंकड़ा पार, KGF को पछाड़ बनी 450 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म

मुंबई, एजेंसी। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बीच उनकी नई एक्शन फिल्म पुष्पा 2 : द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर स्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ – चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है। इसके साथ पुष्पा 2 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 ने 9वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कुल 36.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी भाषी बेल्ट में, फिल्म ने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो अन्य भाषाओं के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आगे निकल गया। पुष्पा 2 का कुल भारत नेट कलेक्शन 762.1 करोड़ रुपये हो गया है।

पुष्पा 2 सबसे तेज 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 9 दिनों में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 461 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने 9वें दिन केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन (435.33 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है और 450 करोड़ से सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है।

फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने सुकुमार की निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। मनोबाला के अनुसार, पुष्पा 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1135.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। प्रभास की कल्कि 2898 एडी के लाइफटाइम कलेक्शन (1,042.25 करोड़ रुपये) को पार करने के बाद, पुष्पा 2 सभी भाषाओं में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (1788.06 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड), केजीएफ: चैप्टर 2 (1215 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड), आरआरआर (1230 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड), जवान (1160 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड), और दंगल (2070.3 करोड़ रुपये) को मात देने की तैयारी में है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular