अमिताभ बच्चन ने गिनाई भारत की खूबियां, बोले- आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है भारत

भारत का नागरिक होने पर अमिताभ बच्चन को गर्व है। केबीसी 16 के हालिया एपिसोड में बिग बी ने ये बात साझा की है। अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर शो में अपने मन की बात करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने भारतीय होने पर गर्व होने की बात की है।
गिनाई भारत की खूबियां
केबीसी के हालिया प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘लोग हमको कहते हैं भारत दबा हुआ देश है, ये है वो हो हमको कोई भी ऐसा देश दिखाओ, जो स्वाधीन नहीं था और 100 साल के अंदर उसने इतनी प्रगति की है। 100 साल में कोई इस स्तर में पहुंचा जिसके पास इकोनॉमिक पावर हो। हम लोग इतनी जल्दी अपने बल पर पहुंचे हैं। है कि नहीं।’
फिल्मी भी हो गए बिग बी
इसके साथ ही बिग बी ने शो में अपनी ही फिल्म का डायलॉग बोला, आज खुश तो बहुत होगे तुम। जो कभी तुम्हारे मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ा, जिसने आज तक कभी तुम्हारे सामने हाथ नहीं जोड़ा, वो आज तुम्हारे सामने खड़ा है, आज खुश तो बहुत होगे तुम।
15 सफल सीजन हो चुके हैं पूरे
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपने 15 सफल सीजन बिता चुका है। ‘केबीसी 16’ का प्रीमियर 12 अगस्त को हुआ और तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। इस शो में प्रतिभागियों के साथ बिग बी अक्सर अपने मन की बातें साझा करते नजर आते हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular