कई साल बड़े एक्टर ने सोनाक्षी के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, कहा- वो मुझसे लगती हैं

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपना एक खराब अनुभव साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि एक बार एक अभिनेता ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था। एक्टर का कहना था कि वे उनसे उम्र में बड़ी लगती हैं। सोनाक्षी ने एक्टर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन जिक्र किया है कि हकीकत में वे अभिनेता खुद अभिनेत्री से कई साल बड़े थे। अपने साथ हुई इस घटना का उदाहरण देते हुए सोनाक्षी ने कहा इंडस्ट्री में उम्र को लेकर पुरुषों की ऐसे शर्मिंदा नहीं किया जाता है।
महिलाओं को झेलना पड़ता है दबाव
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि उन्हें उस कलाकार के साथ काम नहीं करना पड़ा, क्योंकि उन्हें खुद भी ऐसे लोगों के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं। सोनाक्षी से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि महिलाओं पर इंडस्ट्री में किस तरह के दबाव हैं? सोनाक्षी ने कहा, ‘यह एकदम साफ है कि इंडस्ट्री में हीरो से इस तरह की उम्मीदें नहीं होतीं, उन्हें उम्र के लिए शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ती।
30 साल छोटी हीरोइन से फरमाते हैं इश्क
सोनाक्षी सिन्हा ने जूम से बातचीत में कहा,’हीरो परदे पर जब खुद से 30 साल छोटी अदाकार के साथ इश्क फरमाते हैं तो उन्हें अपनी उम्र के लिए शर्मिंदा नहीं किया जाता। उन्हें उनके बॉडी टाइप के लिए कुछ नहीं बोला जाता। वहीं, महिलाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यह अंतर साफ है’।
महिलाओं को ही जूझना पड़ता है
सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘सच्चाई तो ये है कि खुद मुझे ऐसे अभिनेताओं से दो-चार होना पड़ा, जो उम्र में मुझसे बड़े हैं और इसके बाद भी उन्होंने कहा कि ‘वह हमसे बड़ी दिखती है’। मैं बस उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं तुम जैसे लोगों के साथ काम ही नहीं करना चाहती। हमेशा महिलाओं को ही इस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है। वे ही इन बाधाओं को पार करती है, संघर्ष करते हुए अपना रास्ता बनाती है’।
बोलीं- सभी कलाकार बराबर हैं
सोनाक्षी का कहना है कि हम सभी कलाकार हैं। हीरोइनों के लिए चीजें इतनी मुश्किल नहीं होनी चाहिए। सोनाक्षी ने उस एक्टर के लिए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अरे, मैं तुमसे 5-6 साल छोटी हूं’! सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी परवरिश पर सवाल उठाने के लिए मुकेश खन्ना को भी करारा जवाब दिया। इसके बाद मुकेश खन्ना ने इस पर सफाई पेश की।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular