संसद परिसर में धक्का-मुक्की, BJP के दो सांसद घायल, ICU में भर्ती

नई दिल्ली, एजेंसी। बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित मुद्दे पर बृहस्पतिवार (19 दिसंबर) को विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी हुई।
इस धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि लोकसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए।
इस धक्का-मुक्की में चोटिल हुए प्रताप सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मुकेश राजपूत को भी चोट लगने के बाद ICU में भर्ती कराया गया है।
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कही ये बात
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, “राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।’
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘हमारे 2 सांसदों को गंभीर चोटें लगी हैं। 4-5 सांसदों ने आकर शिकायत दर्ज कराई है। मकर द्वार पर आज BJP-NDA सांसदों ने पहली बार प्रदर्शन किया। इनको(विपक्ष) लगा ये उनकी जागीर है। वे भीड़ को चीरते हुए आए। विपक्ष के नेता को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular