जयशंकर ने अमेरिकी NSA से की मुलाकात, क्या हुई बातचीत?

वॉशिंगटन, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं. वे 29 दिसंबर तक अमेरिका में रहने वाले हैं। अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने आज शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रमुख जेक सुलिवन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की।
इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुधवार वाशिंगटन डी।सी। में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से मिलकर अच्छा लगा। जयशंकर ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर व्यापक चर्चा की है।
बमबारी से पहले फ्लाइट में सवार होने वाले थे WHO चीफ, बाल-बाल बची जान
जयशंकर ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री की आने वाले ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बैठकें करने की भी संभावना है।
सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे जयशंकर
जयशंकर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान, जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूत के एक सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। जयशंकर के इस अमेरिका दौरे पर अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन और निवर्तमान बिडेन प्रशासन के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है। जयशंकर की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर में अमेरिका यात्रा और चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद हो रही है। अमेरिका और भारत के बीच उच्च स्तरीय बातचीत लगातार जारी है।
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहली हुई मुलाकात के कई मायने
एस जयशंकर की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं, उनका ये दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिनों बाद ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular