‘ओटीटी वर्सेज थिएटर’ की बहस में ‘देसी गर्ल’ ने किया सिनेमाघर का चुनाव, बोलीं- यह जादू है

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने ओटीटी वर्सेज थिएटर की बहस पर अपनी राय दी है और थिएयर में फिल्में देखने के अनुभव को काफी अलग बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
ओटीटी वर्सेज थिएटर पर बोलीं देसी गर्ल
हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में देसी गर्ल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओटीटी और थिएटर दोनों के अपने अलग मायने हैं और दोनों ही काफी अच्छे भी है। हम एक ऐसे समय में रह रहे हैं, जब हम 24 घंटे, 7 दिन और रात हर संभव तरीके से मनोरंजन तक पहुंच सकते हैं और यह मुझे लगता है कि खुद में काफी अच्छा है।’

अजनबियों से भरे कमरे में फिल्म देखना है पसंद
हालांकि, अभिनेत्री ने सिनेमाघरों में फिल्म देखने के एक्सपीरियंस की खूब सराहना की है और कहा है कि उन्हें आज भी थिएटर जाकर फिल्में देखने में काफी मजा आता है। प्रियंका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि थिएटर में जाकर फिल्म देखना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। अंधेरे थिएटर में फिल्म देखने जैसा कुछ नहीं है, न केवल दोस्तों और परिवार के साथ, बल्कि अजनबियों से भरे कमरे में, सभी देखने के अनुभव से जुड़े हुए हैं।’
थिएटर में फिल्में देखना पसंद करती हैं अभिनेत्री
प्रियंका ने आगे कहा, बड़ी स्क्रीन का, तेज साउंड इसे लोगों के लिए और अच्छा बना देते हैं। वहां बैठकर ऐसा लगता है कि सच में यह सारे सीन्स हमारे बीच ही हो रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मूवी थिएटर का जादू कभी फीका पड़ेगा।
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो कथित तौर पर निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular