एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे पर लटकी छात्रा, BA-LLB की कर रही थी पढ़ाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा ने हॉस्टल की चौथी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। छात्रा का शव फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक छात्रा मथुरा की रहने वाली है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। घटना से जहां यूनिवर्सिटी परिसर में सनसनी फैली हुई हैं, वहीं मृतका के घर में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलते ही परिजन मथुरा से लखनऊ के लिए निकल गए हैं। पुलिस छात्रा के सुसाइड करने की वजह तलाश कर रही है। उसके साथियों से पुछ्ताछ की जा रही है। वहीं, ये भी जांच की जा रही है कि छात्रा ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं लिखा है।
फंदे पर लटका था छात्रा का शव
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा की फंदे पर लटक शव देख हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को फंदे से उतारा। मृतक छात्रा की पहचान अक्षिता उपाध्याय के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वह मथुरा की रहने वाली थी और यूनिवर्सिटी में बीए-एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी।
रूम नंबर 308 में करती थी पढ़ाई
अक्षिता उपाध्याय ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा की रहने वाली अक्षिता उपाध्याय एमिटी यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी के हॉस्टल पर फोर्थ ब्लॉक रूम नंबर 308-ए में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी मिलने पर एसीपी विभूति खंड राधा रमण सिंह मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular