सीएम योगी ने किया ‘मोहब्बत’ को सम्मानित

लगभग 1200 किमी. दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचा छह वर्ष का बालक

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला सरकार के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत कार्यक्रम में मंच पर छह वर्ष के बालक मोहब्बत को सम्मानित किया। मोहब्बत पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर के फाजिल जिले के अबोहर कस्बे से शुक्रवार को अयोध्या के सरयू तट पर पहुंचा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंच पर बताया कि इस बालक ने 14 नवंबर से दौड़ लगाना प्रारंभ किया। लगभग 1200 किमी. दूर दौड़ लगाकर यह अयोध्या आया है। इसने प्रतिदिन 19-20 किमी. दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने बालक मोहब्बत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने उसे चॉकलेट भी प्रदान किया और उसका हालचाल पूछकर हौसलाअफजाई भी की।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular