54 साल की उम्र में दोबारा शादी करेंगी मनीषा कोइराला? बोलीं- किसने कहा मेरे पास कोई नहीं है

मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय करियर में कई हिट और बेहतरीन फिल्में दीं। अचानक जब उनको कैंसर हुआ, तो मनीषा के करियर में ब्रेक लग गया। कैंसर से ठीक होने के बाद वह फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गईं। 54 साल की उम्र में अभिनेत्री सिंगल हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने जीवन साथी की आवश्यकता के बारे में बात की। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
पार्टनर को लेकर किया खुलासा
हाल ही में पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में मनीषा ने अपने करियर, कैंसर से संघर्ष, जीवनसाथी की कमी और बहुत कुछ के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पार्टनर की जरूरत के बारे में पूछा गया, तो मनीषा ने तुरंत मुस्कुराते हुए पूछा, ‘किसने कहा कि मेरे पास कोई नहीं है?’
अपने जीवन को बदलना नहीं चाहतीं मनीषा
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं जो हूं और जो जीवन मेरे पास है, उसके साथ मैंने शांति बना ली है और अगर किसी साथी को मेरे जीवन में आना पड़ता है, तो मैं समझौता नहीं करना चाहती और अपने जीवन की क्वालिटी को खोना नहीं चाहती। अगर वह इसमें कुछ जोड़ सकता है और मेरे साथ चल सकता है, तो मैं बहुत खुश हूं। लेकिन मैं अभी जो कुछ भी मेरे पास है, उसे बदलना नहीं चाहती।’
अपनी पसंद जारी रखेंगी मनीषा
अपने जीवन के बारे में बताते हुए मनीषा ने कहा कि वह सही संतुलन की तलाश में हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘अगर कोई साथी मिलना है, तो वह मिल ही जाएगा। यह एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर होगा, न कि मैं साथी खोजने की कोशिश करूं क्योंकि मेरा जीवन पूर्ण है। मैं एक बेहतरीन जीवन जी रही हूं और मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि यह जारी रहे। मुझे जो पसंद है, मैं उसे जारी रखना चाहती हूं।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular