इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने स्पेस डॉकिंग पर इसरो को दी बधाई

  • सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इसरो के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि
  • भारत के लिए गौरव का क्षण, इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) को स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर बधाई दी। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह इसरो के लिए एेतिहासिक उपलब्धि है। यह देश (भारत) के लिए गौरव का क्षण है।

यह अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पेस डॉकिंग हासिल करने पर टीम इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इस उपलब्धि के साथ टीम इसरो स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यह हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं की दिशा में लंबी छलांग है। स्पेस डॉकिंग प्रक्रिया को काफी सतर्कता के साथ लॉन्च किया गया।

इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण व त्याग से मिली उपलब्धि
सीएम ने लिखा कि यह उपलब्धि भारत के लिए मील का पत्थर है। यह इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण और त्याग से संभव हो पाया है। यह उनकी विशेषज्ञता को भी प्रदर्शित करता है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। जय हिंद! सीएम ने एक्स पर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में स्पेस टेक्नोलॉजी में अद्वितीय उपलब्धियां देखी हैं। भारत ग्रहों के बीच रिसर्च से लेकर रिकार्ड तोड़ने वाले उपग्रहों को लाॅन्च करने और आज की ऐतिहासिक स्पेस डॉकिंग सफलता हासिल करने के साथ स्पेस रिसर्च को आकार दे रहा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular