‘पानी का इस्तेमाल सही से नहीं किया तो..’, जंगल की आग के बीच कैलोफोर्निया को ट्रंप की चेतावनी

वॉशिंगटन, एजेंसी। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस जहां एक तरह लगी भीषण आग ने इलाके भर में तबाही मचा रखी है। तो दूसरी तरह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संघिय सहायता रोकने की धमकी ने कैलिफोर्निया की चिंता और बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को लॉस एंजिलिस में लगी जंगल की आग के कारण होने वाली तबाही को देखते हुए संघीय आपदा सहायता रोकने की धमकी दी। उनका कहना था कि जब तक कैलिफोर्निया के नेता जल प्रबंधन (पानी के उपयोग) के बारे में अपने नजरिये को नहीं बदलत तब तक वे सहायता पर पूरी तरह से रोक लगा देंगे।
डोनाल्ड ट्रंप का आरोप
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कैलिफोर्निया पर आरोप लगाया कि कैलिफोर्निया के उत्तरी हिस्से में मछलियों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों के कारण शहरी क्षेत्रों में आग बुझाने के लिए पानी की कमी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लॉस एंजिल्स में लगी आग को काबू करने में समस्या के लिए राज्य के डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूजॉम जिम्मेदार हैं, जिन्हें वे एक राजनीतिक विरोधी मानते हैं।
पानी के गलत इस्तेमाल से नाराज ट्रंप
साथ ही ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें कैलिफोर्निया को तब तक कुछ देना चाहिए जब तक वे पानी को सही से इस्तेमाल न करें। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह धमकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी राष्ट्रपति यात्रा की तैयारी के दौरान दी, जिसमें वे दक्षिणी कैलिफोर्निया का दौरा करेंगे, जो हाल ही में एक तूफान से तबाह हुआ था।
ट्रंप ने की एफईएमए में सुधार की बात
इसके साथ ही साक्षात्कार में राष्ट्रपति ट्रंप ने संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) में सुधार करने की बात की। उन्होंने कहा कि यह एजेंसी हर चीज के रास्ते में आ रही है। उनका कहना था कि राज्य को अपनी समस्याओं का समाधान खुद करना चाहिए। हालांकि उन्होंने सुधारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, सिर्फ यह कहा कि एजेंसी जल्द ही एक बड़ा मुद्दा बनने वाली है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular