अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘स्काई फोर्स’ का लुक, बोले- एयरफोर्स की वर्दी पहनना गर्व की बात

अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आने वाले हैं। अक्षय की इस फिल्म को लेकर कई जगह प्रमोशन चल रहे हैं। अब फिल्म रिलीज के एक दिन पहले अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। यह कहानी एक सच्ची स्टोरी पर बनी है। ऐसी कहानियों में बहुत ताकत होती है। उन्होंने कहा कि एयरफोर्स की वर्दी पहनना बहुत अविश्वसनीय होता है। साथ ही गर्व भी महसूस होता है। स्काई फोर्स सम्मान, साहस और देशभक्ति की कहानी है। इसे जरूर देखना चाहिए।
24 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। स्काई फोर्स 1965 के भारत पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत जवाबी हमले की कहानी है। स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं।
वीर पहाड़िया ने कही ये बात
फिल्म को लेकर वीर पहाड़िया ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर किरदार है। और मेरी एकमात्र इच्छा है कि यह लक्ष्य फिल्म की तरह काम करे… जब वह फिल्म आई थी, तो इसने 20 साल तक लोगों को सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देखी ‘स्काई फोर्स’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उनके साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान और अन्य अधिकारियों ने भी फिल्म देखी। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की भी तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट में शेयर किया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular