गृह मंत्री अमित शाह परिवार संग पहुंचे महाकुंभ, संगम में डुबकी के बाद की पूजा-अर्चना

प्रयागराज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ रहे। उन्‍होंने भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया।
महाकुंभ में स्नान से पहले अम‍ित शाह ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा था, ”महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।”
13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं पवित्र डुबकी
बता दें, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular