अमेरिका के जिस यूएसएआईडी को एलन मस्क ने बताया क्रिमिनल संगठन वो क्या काम करता है?

वॉशिंगटन, एजेंसी। एलन मस्क ने यूएसएआईडी के कर्मचारियों से जुड़ी एक खबर को रि-ट्वीट करते हुए कहा कि यूएसएआईडी एक आपराधिक संगठन है, जिसे खत्म हो जाना चाहिए है। दरअसल यूएसएआईडी के अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन में सरकारी कार्यदक्षता विभाग (DOGE) को किसी भी तरह की संवेदनशील सूचना देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद यूएसएआईडी के दो अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। DOGE की कमान एलन मस्क के पास है और वह बड़ी लगन से अमेरिका के सरकारी खर्चों को कम करने में लगे हैं। यूएसएआईडीके दो अधिकारियों की छुट्टी की ही खबर को मस्क ने शेयर कर लिखा कि ये एक आपराधिक संगठन है, जिसे खत्म हो जाना चाहिए है।
यूएसएआईडी संगठन संघर्षों से प्रभावित अन्य देशों को मानवीय सहायता प्रदान करता है और विकासशील देशों को विभिन्न तरीकों से मदद देता है। इस एजेंसी का बजट 50 बिलियन डॉलर से अधिक है और इसका गठन 1961 में हुआ था।
इसके बंद होने से विदेशों को मिलने वाली मदद पर भारी असर पड़ सकता है। पहले ही ट्रंप WHO से हट चुके हैं और कई देशों को दी जाने वाली मदद में कटौती करने का ऐलान किया है।
ट्रंप के निशाने पर यूएसएआईडी ट्रंप प्रशासन अपने व्यापक बदलावों के बाद यूएसएआईडीको निशाना बना रहा है। पिछले हफ्ते तीन पन्नों के पत्र में यह खुलासा किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप इस संगठन को विदेश विभाग के अधीन एक शाखा में विलय करने पर विचार कर रहे हैं। हाल के दिनों में कई संघीय वेबसाइटें बंद हो गई हैं , जिनमें यूएसएआईडी की वेबसाइट भी शामिल है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular