‘कितना मुश्किल है वो रिपोर्ट पढ़ना, आपको अंदाजा नहीं’, कैंसर दिवस पर हिना खान हुईं भावुक, छलके आंसू

04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर अभिनेत्री हिना खान एक इवेंट में शामिल हुईं। वहां स्पीच देते हुए वे भावुक हो गईं। उनका गला रुंध गया और आंखों से आंसू बहने लगे। अभिनेत्री को अपनी यात्रा याद आ गई। हिना इस बीमारी के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। वे तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं।
इंस्टाग्राम पर हिना खान के फैन क्लब से एक वीडियो शेयर की गई है। इसमें हिना कहती दिख रही हैं, ‘आपको नहीं अंदाजा है कि वो कितनी बड़ी खुशी है, जब आपकी कैंसर रिपोर्ट नेगेटिव आती है। आपके टेस्ट में कुछ नहीं आया ये कितनी बड़ी खुशी है। मुझसे पूछो-कितना मुश्किल है वो रिपोर्ट पढ़ना’। यह कहते-कहते हिना की आंखें भर आईं और गला रुंध गया।
टेस्ट में कुछ नहीं आया, यह बहुत बड़ी खुशी
हिना आगे कहती नजर आई हैं, ‘वो घंटी…जिसकी आवाज पर आपको रिपोर्ट मिलती है और डॉक्टर बताते हैं कि आपकी जांच में कैंसर का पता चला है। उससे बड़ी खुशी है कि रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। आपके टेस्ट हुए और कुछ नहीं आया तो आपके वो पैसे बेकार नहीं है, वह बहुत बड़ी खुशी है’।
मजबूती से लड़ रहीं कैंसर के खिलाफ जंग
हिना खान इस बीमारी का सामना बड़ी हिम्मत के साथ कर रही हैं। उपचार कराने के बीच वे वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं। उन्हें हाल ही में शो ‘गृह लक्ष्मी’ में देखा गया। इसके अलावा वे एड शूट भी करती हैं। हिना खान इस बीच अपने घूमने-फिरने के शौक को भी भरपूर समय दे रही हैं। हिना खान ने छोटे परदे पर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लोकप्रियता पाई। इसमें उन्होंने अक्षरा का रोल अदा किया था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular