पेट में तकलीफ के चलते सिंगर शकीरा अस्पताल में भर्ती, पेरू में होने वाला शो किया रद्द

तेल अवीव। मशहूर कोलंबियाई सिंगर शकीरा की अचानक तबीयत खराब हो गई है। पेट में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके चलते शकीरा ने पेरू में होने वाला अपना शो कैंसिल कर दिया है। गायिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है। साथ ही शो कैंसिल किए जाने के लिए माफी मांगी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शकीरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपनी सेहत के संबंध में जानकारी फैंस से साझा की है। उन्होंने लिखा, वे अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें पेट से जुड़ी समस्या हुई है। शकीरा ने पोस्ट में लिखा कि फिलहाल खराब सेहत के चलते डॉक्टरों ने परफॉर्म करने के लिए मना किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट की समस्या के लिए ईआर जाना पड़ा और फिलहाल मैं अस्पताल में भर्ती हूं’।
शो रद्द होने पर जताई निराशा
शकीरा डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें परफॉर्म नहीं करने की सलाह दी गई है। शकीरा ने बताया, ‘डॉक्टरों ने उन्हें परफॉर्म न करने की सलाह दी है, क्योंकि वह स्टेज पर आ पाने की स्थिति में नहीं हैं। शकीरा ने शो कैंसिल किए जाने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वह पेरू में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। गायिका ने लिखा, ‘मैं बहुत दुखी हूं कि आज मैं स्टेज पर नहीं जा पाऊंगी। मैं काफी भावुक और उत्साहित थी कि अपने फैंस से पेरू में मुलाकात होगी’।
शो की नई डेट का किया वादा
शकीरा ने फैंस से यह भी कहा कि वे जल्द स्टेज पर लौटेंगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के साथ बताया कि सोमवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने अपना टूर फिर से शुरू करने की उम्मीद जताई। गायिका ने कहा कि उनकी टीम और कॉन्सर्ट प्रमोटर पहले से ही एक नई तारीख पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आप लोग समझेंगे, मुझे यकीन है’।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular