इंटीग्रल विवि दीक्षांत समारोह: मानवेंद्र सिंह ने 3830 विद्यार्थियों को दी उपाधि, आगे बढ़ने को किया प्रेरित

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का 16वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया।
कुंवर मानवेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय से स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी करने वाले 3830 विद्यार्थियों को उपाधि देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया। कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत के साथ जूझना पड़ता है। मेहनत करें और आगे बढ़ें।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular