ममता बनर्जी के बयान पर क्या बोले अ​खिलेश यादव ? सीएम के लिए कहा – महाकुंभ में महाघपला, उसे छिपाने के लिए बिगड़ी भाषा

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का महाकुंभ को लेकर हमला जारी है, बुधवार को गोमती तट पर आचार्य नरेंद्र देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से कहा कि महाकुंभ में महाघपला हुआ है, उसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री की भाषा बिगड़ी है। साधु संत सच बोलते हैं लेकिन, महाकुंभ में लाखों लाख का घोटाला छिपाने के लिए लगातार झूठ बोला जा रहा है। मुख्यमंत्री के भाव में शिष्टाचार नहीं था, क्योंकि वह लगातार भंजन व भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, एनजीटी की रिपोर्ट है कि प्रयागराज में संगम पर जल की गुणवत्ता बेहद खराब है, नाले गंगा में गिर रहे हैं, स्नान करने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को जल की गुणवत्ता पता थी, इसीलिए उन्होंने कपड़े पहनकर स्नान किया, ताकि बैक्टीरिया उनके शरीर में न जाएं, जबकि बैक्टीरिया कपड़ों से नहीं रुकता।
अखिलेश ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भगदड़ क्यों हुई और कितने लोगों की मौत हुई, इसे बताया जाए, स्नान से बीमार होने वालों का इलाज व भगदड़ में मृत लोग के परिवारीजनों को सरकार मदद दे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी उर्दू भाषा को नहीं जानते, इसीलिए ऐसा बोल रहे, उर्दू भाषा इसी जमीन पर जन्मी है, समाजवादी कामकाज में अंग्रेजी का विरोध करते रहे हैं। मुख्यमंत्री स्टेशन व क्रिकेट जैसे शब्दों को हिंदी में क्या कहा जाएगा, बताएं।
मंगलवार को विधानसभा में जब मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष हंस रहे थे, उन्हें मुख्यमंत्री को टोकना चाहिए था। यहां पर विधायक रविदास मेहरोत्रा सहित सपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular