सिकंदर से सलमान खान का नया पोस्टर आउट, इंटेंस लुक में दिखे भाईजान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मास एक्शन फिल्म सिकंदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का बर्थडे है। इस बाबत सलमान ने साजिद नाडियाडवाला को बीती रात को जन्मदिन विश कर दिया। सलमान ने साजिद को बर्थडे विश कर फिल्म सिकंदर के सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान सिकंदर लुक में दिख रहे हैं और साथ में साजिद नाडियाडवाला भी नजर आ रहे हैं। बता दें, सलमान और साजिद अपने फैंस को सिकंदर से बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया था, जो पूरा कर दिया है। फिल्म सिकंदर से सलमान खान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
पहले आपको बता दें कि सलमान खान ने साजिद खान को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थढे ग्रैंडसन, आज 3.33 बजे पोस्टर रिवील करने जा रहे हैं। बता दें, बीती 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे के मौके पर फिल्म सिकंदर का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान का डेयरिंग अंदाज देखा गया था। आज फिल्म सिकंदर से सलमान खान का नया लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। अब सलमान खान के फैंस के लिए यह नया पोस्टर किसी बिग सेलिब्रेशन से कम नहीं है। बता दें, सलमान और साजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से एक हिट फिल्में दी हैं।
बता दें, सलमान खान, रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म सिकंदर को आमिर खान के साथ फिल्म गजनी बना चुके डायरेक्टर एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ईद 2025 (मार्च के अंत) के मौके पर रिलीज होने जा रही है। सिकंदर एक मास एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें सलमान खान का नेवर सीन अवतार देखने को मिलेगा। सलमान खान के फैंस को फिल्म सिकंदर का बेसब्री से इंतजार है और सलमान भी अपने फैंस के लिए ईदी की तैयारी में लगे हुए हैं। सिकंदर की खास बात यह भी है कि रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान खान के साथ काम करने जा रही हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular