समांथा चली गईं अज्ञातवास में रहने, ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में घपले के बीच लग रहीं अटकलें

प्रेम की असल परीक्षा मुश्किल समय में ही होती है, लेकिन फिल्म निर्देशक राज निदिमोरू संग हाल के दिनों में खूब देखी गई समांथा रुथ प्रभु अब दक्षिण में एकांतवास कर रही हैं। राज की कंपनी में जो हलचल मची है, वह जगजाहिर है ही।
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्या के साथ लंबी नहीं चली। नागा ने बीते दिनों शोभिता धूलिपाला से दूसरी शादी कर ली और उनके चेहरे की खुशी बताती है कि उनके लिए ये फैसला कितना सही रही। एक विषाक्त रिश्ते से रहने से बेहतर उन्हें लगा अपना नया आसमान चुनना।
नया आसमान अभिनेत्री समांथा को भी तब मिलता दिख रहा था, जब वह अपनी सीरीज ‘सिटाडेट: हनी बनी’ के निर्देशकों में से एक राज निदिमोरू के साथ दोस्ती बढ़ाती दिखीं। सीरीज के निर्माण के दौरान भी दोनों की निकटता खास चर्चा में रही और सीरीज रिलीज होने के बाद भी दोनों खूब साथ साथ देखे गए।
चर्चा यही रही कि समांथा को नया जीवन साथी मिल गया है लेकिन तभी राज और डीके की कंपनी पर फर्जीवाड़े की गाज गिरी और कंपनी में हंगामा मच गया। समांथा के बारे में जब पता किया गया तो जानकारी मिली कि मुंबई में ये बवाल मचते ही वह दक्षिण के एक ऐसे सुरम्य स्थान पर निकल गईं, जहां वह कुछ दिनों तक किसी के संपर्क में नहीं रहेगी।
जिस एकांतवास में वह रहने गई हैं, वहां मोबाइल रखने पर पाबंदी है। बताया जा रहा है कि यहां से वह महाशिवरात्रि का पर्व मनाकर ही लौटेंगी। वैसे जहां समाथां हैं वह जगह हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों की पसंदीदा जगह रही है। धरती बचाने की मुहिम के साथ शुरू हुए जिस अभियान के लिए ये रिसॉर्ट बना है, उसके बनाने में भी पर्यावरण नष्ट करने के तमाम मामले सामने आते रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular