पाकिस्तान टीम कर रही बल्लेबाजी, क्रीज पर रिजवान- साउद की जोड़ी

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रही है। जबकि टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी का न्योता मिला है। वहीं भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में फखर जमान की जगह इमाम उल-हक को मौका मिला है।

रोहित ब्रिगेड अब रविवार को लागातार दूसरी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की दावेदारी पुख्ता करना चाहेगी। भारत की नजर साथ ही पाकिस्तान से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने पर है। वहीं मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार झेलनी पड़ी। फिलहाल पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला मैच है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular