IAS आलोक कुमार पाण्डेय की माँ का बीती रात हुआ निधन

सुल्तानपुर। IAS अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की मां श्रीमती लक्ष्मी पाण्डेय का सोमवार की रात में 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 23 फरवरी 2025 को बीती रात्रि आखिरी सांस ली। आज दोपहर 1 बजे हथियानाला स्थित शमशान घाट में अंत्येष्टि होगी।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज के मूल निवासी जिलाधिकारी IAS आलोक कुमार पाण्डेय की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में डीएम रह चुके हैं। 2006 बैच, गुजरात कॉडर के सीनियर IAS अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय इस वक्त गुजरात के गांधीनगर में पोस्टेड हैं। इस जानकारी के बाद कलेक्ट्रेट में गताात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular