डायमंड की ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दुबई में मनाया बर्थडे, जान्हवी कपूर के दोस्त के साथ किया ‘दबड़ी दिबड़ी’

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेली हर वक्त किसी न किसी बात को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर काफी बात की जा रही थी, तो वहीं अब ओरी के साथ उनकी शादी की बात सामने आ रही हैं। इन्हीं सभी के बीच उर्वशी का एक और नया पोस्ट सामने आया है, जो कि उनके बर्थडे बैश का है। इस वीडियो में उन्होंने ओरी के साथ अपने फिल्म के गाने ‘दबड़ी दिबड़ी’ पर डांस किया है। साथ ही इसके अलावा लोगों का ध्यान उनकी ड्रेस पर गया जो कि डायमंड का बना हुआ है।
25 फरवरी को उर्वशी अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस सेलिब्रेशन के वक्त वो फिलहाल मिडिल ईस्ट में हैं, जहां वो इंडिया-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच भी देखने गई थीं। हालांकि, उनके बर्थडे बैश की बात की जाए, तो उन्होंने अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, वो ड्रेस रियल डायमंड से कस्टमाइज की हुई है। हालांकि, ये ड्रेस असल में मिरर की बनी हुई है, लेकिन उर्वशी के हिसाब से उन्होंने इसे कस्टमाइजकराया है।
दुबई में उर्वशी ने मनाया बर्थडे
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में उनकी ड्रेस डिजाइनर को भी मेंशन किया है, जिसके पेज पर ये ड्रेस मिरर में बनी हुई है, जिसकी कीमत 1 लाख 36 हजार रुपए है। अब रियल डायमंड से कस्टमाइज करने के बाद ड्रेस का प्राइस कितना होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। उर्वशी की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी इस बात को गलत माना है, कई यूजर्स के हिसाब से उनकी ड्रेस फेक है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मिरर को डायमंड बता रही है पगली, तो वहीं दूसरे ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि फर्स्ट वूमेन जिसने डायमंड की ड्रेस पहनी है।
ओरी के साथ जमकर कियी डांस
ड्रेस के अलावा एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में ओरी और उनके एक साथ किए ‘दबड़ी दिबड़ी’ डांस ने सभी का ध्यान खींचा है। पार्टी के अलावा दोनों ने इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान भी स्टेडियम में इस गाने पर डांस किया था। हालांकि, इसी बीच दोनों की शादी की भी खबरें सामने आने लगीं। दरअसल, आदर जैन और अलेखा की शादी की एक पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए ओरी को टैग किया था, जिसके साथ लिखा था कि वो उनकी शादी का इंतजार कर रही हैं, जिस पर ओरी ने लिखा, ‘OURS’।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular